Wednesday, December 2, 2015

‘जल ही जीवन है, इसको बचाना हमारा दायित्व है’

‘जल ही जीवन है, इसको बचाना हमारा दायित्व है

लोक कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
बांसवाड़ा, 2 दिसम्बर/ मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान को सफल बनाने तथा आमजन में जल संग्रहण एवं जल का महत्व समझाने के लिए जिला प्रशासन के निर्देशन में कला जत्थों के द्वारा बालावाडा, पोलापान, हरियागढी, उम्मेदपुरा, टिमुरवा, खेडा, रुपारेल, बगायचा, उमराई, पालीबडी तथा उमरीनाल में जन जागृति हेतु कला जत्थों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
ग्राम पंचायत खेड़ा में सरपंच श्रीमती पुष्पा देवी के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान में जन प्रतिनिधियों व ग्रामीणों की उपस्थिति में लोक कलाकारों द्वारा जल ही जीवन है, इसकी हिफाजन करने तथा इसकी महत्ता को पहचानने की जानकारी देने के साथ ही पानी के अभाव में जीवन में आने वाली समस्याओं, पानी का अपव्यय रोकने, बाग-बगीचे लगाने, गांव का पानी गांव में रोकने, वर्षा के पानी का भरपूर उपयोग करने, भूजल स्तर को बढ़ाने आदि विषयों पर लोक कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक, गीत, कविता व संवाद द्वारा जल बचाने की जन जाग्रति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस मौके पर लोक कलाकारों द्वारा दिए गए मन मोहक प्रस्तुतियों पर ग्रामीणों ने उत्साहवद्र्धन किया। इससे पूर्व लोक कलाकारों द्वारा स्कूली विद्यार्थियों की रैली का आयोजनकर पानी बचाने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर कलाकार किशनलाल, कालूराम, लक्ष्मणलाल, कालूलाल, उदयलाल ने मन मोहक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर खेड़ा के मणिलाल पटेल, योगेश, विनोद पाटीदार, कुलदीप द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व ग्रामीणजन उपस्थित थे।
---000---





Monday, November 30, 2015

पनासी छोटी में प्रस्तुतियां





मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के तहत पनासी छोटी में ग्रामीणों को जल की महत्ता बताने के लिए कार्यक्रम प्रस्तुत करते लोक कलाकार तथा क्षेत्र में रैली निकालकर संदेश देते स्कूली विद्यार्थी।

Friday, November 27, 2015

जिले के दूरस्थ अंचलों में जल स्वावलम्बन अभियान की जागरूकता का संदेश दे रहे है लोक कलाकार



       बांसवाड़ा जिला प्रशासन एवं जलग्रहण तथा नरेगा के संयुक्त तत्वावधान में जिले की ग्यारह पंचायत समितियों के चयनित गांवों में कलाजत्थों के लोक कलाकार मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान का जागरूकता का संदेश देकर ग्रामीणों को जल की महत्ता एवं पानी के मितव्ययी उपयोग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत करवा रहे हैं।
       गुरुवार को जिले की गढ़ी पंचायत समिति के ग्राम पंचाचत अडोर के सरपंच गुणवन्तसिंह गरासिया के मुख्य आतिथ्य में एवं तहसीलदार गढ़ी केशरसिंह चौहान की अध्यक्षता में वागड़ लोक कला एवं विकास सेवा संस्थान के शिवनाथ रावल के नेतृत्व में लोक कलाकारों ने मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के सांस्कृतिक जनजागृति का कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित ग्रामीणों का मनमोह लिया।
       इस दौरान कलाजत्थे के कलाकारों द्वारा जल रोको, खेत रो पाणी खेत में, गांव रो पाणी गांव में, मिट्टी का कटाराव रोकने, मेडबंदी, ऎनिकट बांधने, सीपेज पानी को रोकने, व्यर्थ पाणी का उपयोग करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में वार्डपंच परमेश्वर भगोरा ने आभार की रस्म अदा की।
       इसी प्रकार गांगडतलाई़ पंचायत समिति के ग्राम राम का मुन्ना में आयोजित मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के लिए आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामनाथ चाहिल ने मुख्य अतिथि पद से संबोधित करते हुए कहा कि पानी न केवल जीवन के जीने के लिए उपयोगी है बल्कि विकास के लिए भी अहम है। उन्होंने कहा कि हमें उपलब्ध पानी के बेहत्तर एवं अधिक उपयोग के लिए आगे आना होगा और जल की बचत करनी होगी। उन्होंने बरसात का पानी  को रोकने के लिए पुख्ता कार्य करवाने पर भी जोर दिया। ताकि भूमि में जल स्तर में भी वृद्धि होगी।
       इस मौके पर लोक जत्था के लोक कलाकारों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में जल स्वालम्बन अभियान संबंधी गीत, नाटक, भजनों एवं नृत्यों के माध्यम से ग्रामीणों को संदेश देकर जागरूक किया।
       इसी प्रकार आनंदपुरी पंचायत समिति के गांव ढनकू में विकास अधिकारी राजेन्द्र जैन के सानिध्य में, बांसवाड़ा पंचायत समिति के गांव मेदिया कटारा में तहसीलदार बांसवाड़ा राजीव आचार्य, अरथूना पंचायत समिति के रैयाना में गढ़ी उपखण्ड अधिकारी बजरंगलाल वर्मा तथा छोटीसरवन के गांव जंहापुरा, घाटोल के बरोड़ा,  तलवाड़ा के गांव लोधा में , सज्जनगढ़ के डूंगराबड़ा तथा कुशलगढ़ पंचायत समिति के हिण्डोलिया चारण में कलाजत्थों के लोककलाकारों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान से संबंधित गीत,नाटक, भजनों व नृत्यों के माध्यम से ग्रामीणों को जल के महत्व के बारे में सारगर्भित जानकारियां दी। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों से इन गांवों के विद्यालयों में विद्यार्थियों की रैली निकाल कर गांवों में अभियान का जनजागृति का संदेश दिया वही बाल सभाओं का आयोजन भी किया गया।
---000---



जिले में कलाजत्थों के कलाकारों द्वारा मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देते हुए एवं विद्यालय में बाल सभा के आयोजन का फोटो।

Wednesday, November 25, 2015

ग्राम्यांचलों में जल स्वावलम्बन चेतना की गूंज

ग्राम्यांचलों में जल स्वावलम्बन चेतना की गूंज
बांसवाड़ा, 25 नवंबर। बांसवाड़ा जिले की उम्बाड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय का माहौल मंगलवार को पानी बचाने के नाम रहा। दिन में स्कूली बच्चों की रैली और बाल सभा ने पानी को संग्रहित करने और बचाने का पैगाम दिया वहीं रात में पूरा माहौल मंगल गीतों और लोकनृत्यों पर थिरकता रहा।
वागड़ लोक कला एवं विकास सेवा संस्थान के लोक कलाकारों ने वाद्यों की धुन पर एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश करते हुए इनके जरिये ग्रामीणों को  पानी के महत्त्व के बारे में समझाया। इस दौरान गांव का पानी गांव में रोकनेजलाशयों की सार-संभाल करनेपानी बचानेसदुपयोगव्यर्थ बह कर जाने वाले पानी के उपयोग आदि पर नुक्कड़ नाटकनारोंगीत-नृत्यों एवं संवाद शैली में कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए जल ही जीवन है’ के विभिन्न पक्षों से अवगत कराया। इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के प्रथम चरण अन्तर्गत किया गया।
सरपंच सुरेन्द्र निनामा की अध्यक्षताशंभूसिंह के मुख्यातिथ्य एवं मनोज वैष्णव एवं पुरुषोत्तम के विशिष्ट आतिथ्य में हुए इस लोक चेतना कार्यक्रम में लोक कलाकार शिवनाथ रावल के निर्देशन में लोक जागृति एवं संदेश परक कार्यक्रमों ने ग्रामीणों का मन मोह लिया।
सरपंच सुरेन्द्र निनामा ने ग्राम पंचायत में जल चेतना एवं जलसंरक्षण से संबंधित तमाम गतिविधियों को ग्राम्य विकास में महत्वपूर्ण बताया और कहा कि ग्राम पंचायत अपने स्तर पर भी इस दिशा में प्रभावी कार्य संपादित करेगी। आभार मनोज ने जताया।
गांवों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम
इसी प्रकार करजीथालीतलाईजगपुरावगेरीमोनाडूंगरमोतासुलातेजपुरकलिंजरालालपुराछोटा डूंगरा आदि क्षेत्रों में लक्ष्मण भाईकल्पना खांटनारायणसोहनलाल आदि लाक कलाकारों के नेतृत्व में जल स्वावलम्बन विषयक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई और ग्रामीणों को पानी के महत्व तथा पानी बचाने के तौर-तरीकों के बारे में जानकारी दी गई।
---000---


Monday, November 23, 2015

समाचार 24 नवम्बर 2015


लोक कलाकारों ने गीत,नाटक एवं नृत्य के माध्यम से ग्रामीणों को जल के प्रति कर रहे जागरूक
बांसवाड़ा जिले में दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान  के प्रति लोक जागरूकता के संदेश को आमजन तक पहुंचाने के लिए गांवों में परम्परागत लोक गीतों के माध्यम से संदेश पहुंचा रहे है।  जिला प्रशासन एवं जलग्रहण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वागड़ लोक कला एवं विकास सेवा संस्थान के संबंद्ध कला जत्थों के लोक कलाकार गांव-गांव पहुंच कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा जल संरक्षण के लिए जागरूकता ला रहे हैं ।
पिछले दो दिनों में यहां हुए जल संरक्षण के लिए जागरूकता कार्यक्रम
मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामनाथ चाहिल ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गढ़ी के लिए शिवनाथरावल व दल, अरथूना के लिए प्रेमनाथ रावल व दल, तलवाड़ा के लिए बंशीलाल डामोर व दल, घाटोल के लिए प्रकाश सारेल व दल, छोटी सरवन के लिए नारायणशंकर डामोर व दल, कुशलगढ़ के लिए हकरू खड़िया व दल, सज्जनगढ़ के लिए शंभूसिंह डामोर व दल, गांगडतलाई के मोहनलाल डिडोंर व दल, बागीदौरा के लिए प्रभूलाल निनामा व दल, आनंदपुरी के लिए बंशीलाल कटारा व दल तथा बांसवाड़ा पंचायत समिति के लिए भैरूलाल हाड़ा व दलों द्वारा मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के संदेश पहुंचा रहे हैंं।

शुक्रवार को पंचायत समिति बागीदौरा के गांव नयापडारिया, गांगडतलाई के खोडालीम, छोटी सरवन के कुतबबारी, आनन्दपुरी के तारवा, अरथुना के इटाउवा, गढ़ी के पालोदा, घाटोल के हावड़ी, कुशलगढ़ के टिम्मेडा कला, तलवाड़ा के नोखला, सज्जनगढ़ के टोडी एवं पंचायत समिति बांसवाड़ा के गांव खरवाली में तथा शनिवार को घाटीगड़ा, नवागांव, घोडी तेजपुर, कुंबा, केसरपुरा, भीमपुर, मियासा, भरतगढ़, सागेता, टाडामंगला एवं नाथपुरा खूर्द में जल संरक्षण के लिए कला जत्थों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता लाने के प्रयास किए गए।
विद्यालयों में भी दिया जा रहा है जल संरक्षण संदेश
उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों के तहत प्रत्येक गांव में स्थित विद्यालय में प्रार्थना सभा में विद्यालय प्रधानाचार्य के द्वारा बच्चों को जल का महत्व एवं उसकी उपयोगिता को बताते हुए जल के बचाव के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही बच्चों को अपने माता-पिता, पडोसी, रिश्तेदारों और गांव के निवासियों को भी जल संरक्षण के  लिए प्रेरित करने की अपील की जा रही है। इस मौके पर कला जत्थों द्वारा लोकगीतों, कविताओं आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी बच्चों को जागरूक किया जा रहा है।
इसके पश्चात् गांव में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान जल संरक्षण की रैली निकालकर जल बचाव के लिए नारों, स्लोगन आदि के माध्यम से गांव वालों को जागरूक करने के प्रयास किए जा रहे है।
प्रभावी सांस्कृतिक कार्यक्रम से हो रहे है गांववासी जागरूक ः
मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान की मंशानुरूप जिला प्रशासन के निर्देशन में चिन्हित गांवों में  स्थानीय कलाकारों के कला जत्थों द्वारा सायंकालीन प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम गांव के निवासियों को बड़े ही रोचक ढ़ंग से जागरुक कर रहे है। स्थानीय भाषा वागड़ी में प्रस्तुत जल की महत्ता, उपयोगिता, जल के अपव्यय को रोकने, बारिश के पानी का संग्रहण कर उसका उपयोग पेयजल एवं सिंचाई के लिए करने के लिए जागरूक करने वाले लोकगीतों, कविताओं, नाटकों, संवाद एवं नृत्य न केवल गांववासियों के आकर्षण का केन्द्र बने हुए है साथ ही ये सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम अपने उद्देश्य में सफल होते हुए आमजन को जल संरक्षण के लिए प्रेरित करने में भी सफल हो रहे है।
स्थानीय जनप्रतिनिधि भी कर रहे है प्रेरित 
कला जत्थों के द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों के दौरान संबंधित गांव के सरपंच, ग्राम सचिव तथा पंचायत के सदस्य सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थिति रहकर गांव वालों को जल संरक्षण के लिए अपील का अभियान को सफल बनाने तथा अपने क्षेत्र में पेयजल एवं सिंचाई के लिए पानी की समस्या को दूर करने का आह्वान कर रहे है। इन कलाकारों द्वारा चयनित गांवों में प्रातः दस बजे स्थानीय विद्यालयों में रैली व बाल सभाओं के आयोजन में व अपराह्न में आयोजित वार्ड सभाओं में तथा रात्रि में लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री जल स्वावल्बन अभियान का लोक जागरण कर ग्रामीणों को जल के प्रति जागरूक करने का संदेश संवाहक कर रहे हैं।
---000---





Wednesday, November 18, 2015

ग्राम विकास योजना तैयार करने हेतु प्रभारी अधिकारी नियुक्त

मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान
चयनित गांवों की ग्राम विकास योजना तैयार करने हेतु प्रभारी अधिकारी नियुक्त
मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रत्येक पंचायत समिति की चयनित दस-दस गांवों की संकलित विस्तृत ग्राम विकास योजना तैयार करने हेतु प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर निर्देश प्रदान कर दिए गए है।
जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रत्येक पंचायत समिति की चयनित दस-दस गांवों की संकलित विस्तृत ग्राम विकास योजना तैयार करने हेतु संबंधित विकास अधिकारी द्वारा प्रस्तावित अधिकारी-कार्मिकों को मनोनित कर 9 नवम्बर को आयोजित जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदत्त निर्देशों की पालना करते हुए 16 नवम्बर 2015 से सतत् क्षेत्र भ्रमण एवं कार्य करते हुए अंतिम तिथि 15 दिसम्बर 2015 तक समस्त गांवों की विस्तृत ग्राम विकास योजनाएं तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश प्रदान किए गए है।
उन्होेंने बताया कि पंचायत समिति बागीदौरा में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान योजना चयनित ग्रामों के अन्तर्गत गांव भोयन एवं नया पडारिया के लिए भूपेश व्यास सहायक अभियंता पंचायत समिति, गांव घाटीघडा एवं सुवाला के लिए प्रीतम कुमार बामनिया सहायक कृषि अधिकारी, करजी एवं बुडवा के लिए नीरज मेहता सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी, कलिंजरा एवं बडोदिया के लिए हिमेश दोसी कनिष्ठ तकनीकी सहायक, चिरोलाबडा एवं बालावाडा के लिए विक्रम पाटीदार कनिष्ठ तकनीकी सहायक को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में पंचायत समिति गांगडतलाई के चयनित गांव शेरगढ़ के लिए शशिकांत शर्मा सहायक अभियंता पीएचईडी, खोडालीम, नवागांव व ढालर के लिए दिनेश पाटीदार कनिष्ठ तकनीकी सहायक, मुन्नाडूंगर एवं राम का मुन्ना के लिए संदीप पंचाल कनिष्ठ तकनीकी सहायक, खुटी नारजी एवं झेरमोटी के लिए कांतिलाल सुथार कनिष्ठ तकनीकी सहायक तथा गांव रोहनिया एवं पोलापाण के लिए अमृतलाल कनिजा सहायक कृषि अधिकारी को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि पंचायत समिति छोटी सरवन में चयनित गांव छालीवायड एवं कटुम्बी के लिए नेमीचंद मीणा सहायक अभियंता जलग्रहण, तेजपुर एवं घोडी के लिए रामरूप पाल सहायक अभियंता नरेगा, कोटडा के लिए सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी, मातासूला के लिए नेमीचंद मीणा सहायक अभियंता जलग्रहण, आम्बापुरा एवं करछी के लिए राकेश मीणा कनिष्ठ अभियंता पीएचईडी, रूंझिया एवं टामटिया के लिए एस.पी.त्रिपाठी सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी, गढ, हरियागढ़ी एवं जहांपुरा के लिए रामबाबू शर्मा सहायक कृषि अधिकारी को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार पंचायत समिति आनन्दपुरी के चयनित गांव चोरडी, तारवा एवं कोबा के लिए राजेन्द्र कुमार जैन सहायक अभियंता पंचायत समिति, फलवा, तेजपुरा एवं ढनकु के लिए कांता प्रसाद सहायक अभियंता पीएचईडी तथा टामटिया, छाजा एवं चांदरवाडा के लिए इकबाल हुसैन सहायक अभियंता माही विभाग एवं गांव उम्मेदपुरा के लिए हिमांशु त्रिवेदी कनिष्ठ तकनीकी सहायक को नियुक्त किया गया है। पंचायत समिति अरथुना के चयनित गांव मलाना, इटाउवा एवं केसरपुरा के लिए सहायक अभियंता माही जगदीश शर्मा, नवाघरा, थाली तलाई एवं रैयाना के लिए सुरेन्द्र त्रिवेदी कनिष्ठ तकनीकी सहायक तथा मण्डेलापाडा, टामटिया राठौर, ओडवाडा एवं टिमुरवा के लिए श्यामलाल चरपोटा सहायक अभियंता पीएचईडी को नियुक्त किया गया है। पंचायत समिति गढ़ी के चयनित गांव सरेडी बड़ी, पालोदा एवं भीमपुर के लिए सहायक अभियंता माही परियोजना वी.के.श्वोपुरा, सरेड़ी छोटी व उम्बाडा के लिए कनिष्ठ अभियंता पंचायत समिति प्रमोद भट्ट, अडोर ,पनासी छोटी व वजवाना के लिए सहायक अभियंता पंचायत समिति आर.बी.श्रीवास्तव तथा गांव जालो का गढ़ा एवं रवेड़ा के लिए सुरेश पाटीदार कनिष्ठ तकनीकी सहायक को नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार पंचायत समिति घाटोल के चयनित गांव सवनिया व हावडी के लिए सहायक अभियंता पीएचईडी प्रकाश शाह, मियासा एवं कीका की नाल के लिए सहायक अभियंता बी एण्ड आरसी भरत कुमार, जगपुरा एवं बरोडा के लिए सहायक अभियंता बी एण्ड आरसी सत्येन्द्र गुप्ता, पादरा एवं हान गढ़ा के लिए सहायक अभियंता डेम डिविजन मोहन मनमानी तथा कोइयो का खेडा एवं रूपारेल के लिए जल संसाधन विभाग के खगेश दोशी को नियुक्त किया गया है। पंचायत समिति कुशलगढ़ में चयनित गांव देवदासाथ व हिम्मतपुरा के लिए अनिल डांगर कनिष्ठ तकनीकी सहायक, टिमेडा कला के लिए मुजीब कनिष्ठ तकनीकी सहायक, भरतगढ़ के लिए सहायक अभियंता पीएचईडी, जाडी के लिए कनिष्ठ अभियंता जल संसाधन, कलिंजरा के लिए सहायक अभियंता जल संसाधन, हिन्डोलिया चारण के लिए श्यामप्रताप सिंह कनिष्ठ तकनीकी सहायक, नागदा खुर्द के लिए सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी, टाण्डा वडला एवं उमरावट के लिए विनोद पारीक सहायक अभियंता जलग्रहण तथा गांव बगायचा के लिए हरिमोहन मेहर सहायक अभियंता को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि पंचायत समिति तलवाड़ा में अभियान के लिए चयनित गांव कुशलपुरा के लिए वी.एल.गुप्ता सहायक अभियंता माही तलवाड़ा, नोखला के लिए जगदीश त्रिवेदी कनिष्ठ अभियंता जल संसाधन, सागेता के लिए सी.के.त्रिवेदी कनिष्ठ अभियंता माही परियोजना बांसवाड़ा, जानमेडी एवं लालपुरा के लिए जीतमल बंसल सहायक अभियंता माही बांसवाड़ा, लोधा एवं ओजरिया के लिए दुर्गेश शाह कनिष्ठ अभियंता पीएचईडी, सुन्दनपुर के लिए श्री शाह सहायक अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, चौबीसा का पाडला के लिए अनिल चरपोटा सहायक अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग तथा गांव उमराई के लिए दिलीप सिंह देवडा कनिष्ठ अभियंता माही परियोजना को प्रभारी नियुक्त किया गया है। पंचायत समिति सज्जनगढ़ के चयनित गांव कसारवाडी एवं टोडी के लिए सहायक अभियंता पंचायत समिति नटवरलाल मेटावर, टाण्डा मंगला एवं सज्जनगढ़ के लिए सहायक अभियंता पीएचईडी, डूंगरा छोटा एवं डूंगरा बड़ा के लिए सहायक अभियंता जल संसाधन, बिलडी व भीलकुंआ के लिए सुरेन्द्र कनिष्ठ तकनीकी सहायक तथा गांव ताम्बेसरा एवं पालबडी के लिए कमलेश कनिष्ठ तकनीकी सहायक को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि पंचायत समिति बांसवाड़ा के चयनित गांव काचलीखेरा के लिए सहायक अभियंता सिंचाई मोहकम सिंह, खरवाली के लिए सहायक अभियंता पीएचईडी कुलदीप सिंह, नाथपुरा खुर्द के लिए सहायक अभियंता पीएचईडी नवीन सागवाडीया, वगेरी चरपोटा व वगेरी हरेंग के लिए सहायक अभियंता पीएचईडी जयप्रकाश पण्ड्या, मेंदिया कटारा व रूपारेल के लिए सहायक अभियंता पीएचईडी प्रकाश जैन, समापाडा के लिए सहायक अभियंता पीएचईडी श्री शाह तथा गावं उमराखाल एवं उमरीनाला के लिए सहायक अभियंता माही जगदीश स्वर्णकार को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
---000---
मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान
कुशलगढ़, सज्जनगढ़, बागीदौरा, गांगडतलाई एवं बांसवाड़ा ब्लॉक स्तरीय कार्यशालाएं आयोजित
जिले में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के अंतर्गत निर्धारित तिथि के अनुसार कुशलगढ़, सज्जनगढ़, बागीदौरा, बांसवाड़ा एवं गांगडतलाई ब्लॉक स्तरीय कार्यशालाओं का सोमवार को आयोजन किया गया।
कुशलगढ़ में पावर प्रजेन्टेशन से दी जानकारी
ब्लॉक कुशलगढ़ के प्रभारी अधिकारी सहायक अभियंता जलग्रहण विनोद कुमार पारीकी ने बताया कि पंचायत समिति मुख्यालय पर स्थित वीडियों कॉन्फ्रेन्स हॉल में उपखण्ड अधिकारी कुशलगढ़ सत्यनारायण आमेटा, विकास अधिकारी कुशलगढ़ नंदलाल डोडियार, तहसीलदार कुशलगढ़ मूलचंद मीणा, समस्त संबंधित पंचायतों के सरपंच, जल संसाधन अधिशाषी अभियंता गौतम चक्रवर्ती, सिंचाई विभाग अधिशाषी अभियंता एस.एस.पुरोहित तथा नरेगा सहायक अभियंता हरीमोहन नेहर की उपस्थिति में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि प्रातः से आयोजित इस ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला में उपस्थित समस्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए विशेषज्ञों के द्वारा पावर प्रजेन्टेशन के माध्यम से जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला में इस अभियान के उद्देश्य, सरकार मंशानुरुप हर गांव को जल के लिए आत्मनिर्भर बनाना, पेयजल एवं सिंचाई के लिए जल की उपलब्धता का निर्धारण कर जल की समस्या को दूर करना तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं को सम्मिलित करते हुए गाईड लाईन के अनुसार विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला में समस्त संबंधित ग्राम पंचायतों के पटवारी, ग्राम सचिव, ग्राम सेवक, कृषि पर्यवेक्षक, आंगनबाडी कार्यकर्ता, रोजगार सहायक,वाटर शेड विकास समिति के सदस्य उपस्थित थे।
इन ब्लॉक में भी हुई कार्यशालाएं ः
सोमवार को बांसवाड़ा, सज्जनगढ़ पंचायत समिति मुख्यालय पर तथा बागीदौरा एवं गांगडतलाई की ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की कार्यशालाओं का आयोजन बागीदौरा पंचायत समिति मुख्यालय पर भी किया गया। उक्त कार्यशालाओं में अभियान से संबंधित विस्तृत जानकारियां दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा संभागियों को दी और पावर प्रजेन्टेशन के माध्यम से जानकारी प्रदान की गई।
कार्यशालाओं का आयोजन बांसवाड़ा प्रभारी अधिकारी कृषि विभाग के उपनिदेशक आर.के.जारोली, सज्जनगढ़ प्रभारी अधिकारी अधिशाषी अभियंता जिला परिषद् छगनलाल बुनकर तथा गांगडतलाई प्रभारी अधिकारी अधिशाषी अभियंता माही बजाज सागर परियोजना के पुष्पेन्द्र कुमार व्यास द्वारा सुचारु रूप से किया गया।
मंगलवार को यहां होगी कार्यशालाएं ः
जारी निर्धारित कार्यक्रम के अुनसार 17 नवबंर, मंगलवार को तलवाड़ा, गढ़ी, अरथूना एवं घाटोल पंचायत समितियों में कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें तलवाड़ा के लिए उद्यान के सहायक निदेशक शांतिलाल डामोर, गढ़ी के लिए जलग्रहण के सहायक अभियंता राजेश सुत्रधार, अरथुना के लिए पीएचडी के अभिशाषी अभियंता एच.सी.पण्ड्या तथा घाटोल के लिए भू-जल वैज्ञानिक आर.के.दशोरा प्रभारी अधिकारी हाेंगे ।

---000---

कुशलगढ़ में आयोजित मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान की कार्यशाला में पॉवर पाइंट प्रजेन्टेशन से जानकारी देते हुए विशेषज्ञ।