मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान को जनअभियान
बनाएं- जिला कलक्टर
मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान पर बांसवाड़ा
में कार्यशाला
जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने जिले के अभियंताओं से मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन
अभियान को जनअभियान बनाने तथा जल संरक्षण के पर््रति व्यापक लोक जागरूकता का आह्वान
किया हैं और कहा कि जिल में इसका बेहतर क्रियान्वयन करें।
जिला
कलक्टर राजपुरोहित सोमवार को जिला परिषद सभागार में जिले के विभिन्न विभागों के अभियंताओं
को संबोधित कर रहे थे। कार्यशाला में मुख्यमंत्री
जल स्वावलम्बन अभियान से संबंधित विस्तृत जानकारी पावर पाईन्ट प्रजेन्टेशन के माध्यम
से दी गई।
उन्होंने
अभियंताओं से इस अभियान को जिले में आशातीत सफल बनाने के लिए टीम भावना से काम करने,
ग्राम स्तर तक समितियों का गठन कर जल के समुचित उपयोग के बारे में बेहतर जनजागरण एवं अधिकाधिक सहभागिता पर जोर दिया।
उन्होंने
अभियंताओं को एक-एक गांव गोद लेने के निर्देश दिए और कहा कि गांव में ऎसा कार्य करें
कि पूरा गांव लाभान्वित हो तथा इसके दूरगामी सकारात्मक परिणाम सामने आएं ।
कार्यशाला
में जल भू संरक्षण विभाग के प्रतिनिघि ने बताया
कि जिले के प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा समिति का गठन किया
जाएगा जिसमें जिले विधायकगण, जिला प्रमुख, जिला कलक्टर, कृषि, उद्यान, जलग्रहण विकास
एवं भू-संरक्षण , उद्योग, वन, देवस्थान, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, पंचायतीराज, जल
संसाधन, महात्मा गांधी नरेगा योजना से संबंधित अभियंता सदस्य होंगे। जिला परिषद के
मुख्य कार्यकारी अधिकारी इसके सदस्य सचिव होगें।
---0000---


No comments:
Post a Comment